Saturday, July 18, 2020

An old story with new names.



                           कीटनाशक                       



इतिहास की लाठी के सहारे चलता हुआ एक देश 
उसके आभासी मध्य मे स्थित एक प्रदेश। 
उस मध्यता के किसी कोने मे मरता एक परिवार 
आँख चुराकर देखे नृत्य मृत्यु का सकल संसार। 

जब फसलों को दिए जाने वाले कीटनाशक 
को किसान का पेय बनते देखेंगे बालक। 
इकट्ठा हुई भीड़ के कैमरे उन्हे विश्वास दिला देंगे 
गरीब और कीट के अंतर के दीवार गिरा देंगे। 

तमाशा अभी खत्म नहीं, बैठाई जाएगी जाँच 
होगी कारवाई, बनेगी रिपोर्ट, सुर्खियों की बढ़ाई जाएगी आँच। 
दो-दो हाथ करेंगे अफसरशाही और मौलिक अधिकार
मिट्टी के मालिक मौत से करेंगे न्याय की गुहार।           


                                  










No comments:

You only deem my words comfortable For they were a seat for your thoughts All kinds, prepared and extempore, wise and petty, soothing and no...